Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बकरी बाजार में देख सकेंगे दुनिया के सबसे बड़े अंकोरवाट मंदिर का प्रारूप

बकरी बाजार में देख सकेंगे दुनिया के सबसे बड़े अंकोरवाट मंदिर का प्रारूप
विज्ञापन

बकरी बाजार में तैयार हो रहा दुनिया के सबसे बड़े अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर पंडाल 

टीम एबीएन, रांची। दुर्गा पूजा जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे पूजा पंडालों के निर्माण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। रांची के बकरी बाजार में तैयार हो रहा पूजा पंडाल, इस बार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। यहां दुनिया के सबसे बड़े मंदिर कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर पंडाल को तैयार किया जा रहा है। 

पूजा पंडाल निर्माण में जुटे भारतीय युवक संघ बकरी बाजार के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल के मुताबिक, अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहे पंडाल वैसे तो महालया के दिन ही तैयार हो जाएगा, लेकिन विधिवत उद्घाटन 26 सितंबर यानी पूजा के चौथे दिन ही होगा। पंडाल लगभग 14400 वर्ग फीट में तैयार किया जा रहा है, जो बकरी बाजार में बनने वाले पूजा पंडालों में अब तक का सबसे बड़ा पूजा पंडाल होगा। 

पूजा पंडाल के निर्माण में सभी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। पाठ काठी, मलाई काठी, होगला पत्ता, पाम पत्ता, बूलेन रस्सी, त्रिपुरा मैट, त्रिपुरा मदूर काठी और दूसरी चीज शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,055