Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : सीएसपी संचालक से ढाई लाख से ज्यादा लूटे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : सीएसपी संचालक से ढाई लाख से ज्यादा लूटे
विज्ञापन

हजारीबाग में बैंक सीएसपी संचालिका से 2.52 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधी फरार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 33, रेलवे स्टेशन रोड स्थित डामोडीह शिव मंदिर के पास मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात हुई। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के सीएसपी केंद्र में ग्राहक बनकर पहुंचे दो हथियारबंद लुटेरों ने संचालिका से दो लाख बावन हजार रुपये नगद, चार एटीएम कार्ड और आवश्यक दस्तावेज लूट लिए और फरार हो गये। 

संचालिका ने बताया कि रोज की तरह वे केंद्र खोलकर बैठी थीं। इसी दौरान दो युवक पैसे निकालने के बहाने अंदर आये। थोड़ी ही देर में दोनों ने रिवॉल्वर तान दी और उनके पास रखा बैग छीनकर बाहर निकल गए। बैग में नकदी के साथ एटीएम कार्ड और कागजात मौजूद थे। अचानक हुई इस वारदात से संचालिका घबरा गयी और शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये। 

घटना की जानकारी मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोग बैंकिंग कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,215