Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भजन कीर्तन से सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा मिलती है : सीपी बागला

भजन कीर्तन से सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा मिलती है : सीपी बागला
विज्ञापन

लोहरदगा में 58वां श्री श्याम महोत्सव भक्ति श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ संपन्न 

झारखंड और छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी संख्या में श्याम भक्त हुए शामिल 

श्याम प्रभु मुझको दरबार बुला ले... पद झूम उठे श्रोता  

सुदीप्ता मुखर्जी 

टीम एबीएन, लोहरदगा। भादो पूर्णिमा पर लोहरदगा में 58 वां श्री श्याम महोत्सव पर भव्य भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें राजधानी रांची के श्री श्याम मंडल के 50 से अधिक अधिकारी और कार्य करता भजनिक के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से भी श्री श्याम मंडल के प्रतिनिधि शामिल हुए।

श्री श्याम मंडल रांची के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बागला ने इस अवसर पर कहा कि भजन कीर्तन का काफी महत्व है, क्योंकि प्रभु भजन भक्ति, सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने के साथ आध्यात्मिक फल प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि  जब लोग मिलकर प्रभु के भजन- कीर्तन करते हैं, तो ब्रह्मांड में एक विशेष प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।यह प्रभु के प्रति प्रेम और भक्ति व्यक्त करने का शक्तिशाली मध्यम है। भजन से भक्त ईश्वर से जुड़ जाते हैं। भादो माह में किए गए भजन-कीर्तन का विशेष पुण्य मिलता है। इससे भक्तगण की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

लोहरदगा श्री श्याम मंडल से जुड़े अशोक कुमार पोद्दार  और पवन कुमार पोद्दार  के आवासीय परिसर अपर बाजार लोहरदगा में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। यहां बंगाल के कारीगरों के द्वारा श्री श्याम प्रभु जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। अशोक पोद्दार और पवन पोद्दार ने अपने परिवारीजनों ने श्री श्याम जी का पूजा अर्चना की। अखंड ज्योत प्रज्वलित किया। शनिवार -रविवार की रात्रि आठ से मध्यरात्री तक रांची से आए श्याम मंडल के अधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा गाया मनमोहक एक से बढ़कर एक भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस श्याम महोत्सव पर बड़ी संख्या में महिला -पुरुष श्याम भक्त उपस्थित होकर श्री श्याम प्रभु जी का पूजा अर्चना किया। भक्तिमय मधुर भजनों श्याम प्रभु की ज्योत..., श्याम प्रभु मुझको दरबार बुला ले..., श्याम जी से कह दो..., सांचा तेरा नाम श्याम प्रभु..., श्याम प्रभु खाटू वाले... आदि भजनों पर सभी आयु वर्ग के महिला पुरुष खूब झूमे नाचे। इस भक्तिमय से सारा वातावरण श्याम जी के जयकारों से गूंज उठा, उसके उपरांत रात्रि में आरती की गई। इस दौरान भंडारे का कार्यक्रम निरंतर चलता रहा। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।

इस महोत्सव को सफल बनाने में अशोक कुमार पोद्दार, पवन कुमार पोद्दार, कमल पोद्दार, सत्यभामा पोद्दार, अनीता पोद्दार, रखिया पोद्दार, शिवानी पोद्दार, अभिषेक पोद्दार, मोनू पोद्दार, उज्ज्वल पोद्दार, संदीप पोद्दार, श्री श्याम मंडल रांची के संरक्षक रामकुमार शाश्वत, रोहित साबू, नवीन बजाज, मनोज सिंघानिया, धीरज बांका, जितेश अग्रवाल, दीपक सर्राफ, शिवप्रसाद राजगढ़िया, किशोर बंका, ढब्बू सर्राफ, ममता बंका, अनीता पोद्दार, अंजलि सर्राफ, दीपा पोद्दार, कल्याणी पोद्दार, उषा पोद्दार, मोनिका पोद्दार, नीतू मित्तल, प्रीति बंका, रेखा बंका, आकांक्षा सर्राफ, नेहा अग्रवाल, दीप्ति शर्मा, रिशु पोद्दार, संगीता मित्तल, स्मिता पोद्दार, दीपिका पोद्दार, रेनू सर्राफ, संगीता मित्तल, सोनिया पोद्दार, रेखा बंका, नीतू पोद्दार, अंकिता बंका, आशा पोद्दार, प्रीति केडिया, रानू पोद्दार, सीमा पोद्दार, मीनू राजगढ़िया, शिल्पी पोद्दार, नीलू शर्मा, दीप्ति शर्मा, मंजू पोद्दार, रेखा मोदी, रज्जो मोदी, आशा पोद्दार, प्रीति राजगढ़िया, श्वेता मित्तल, राम प्रकाश मोदी, विमल बंका, विनय पोद्दार, जय प्रकाश शर्मा, प्रमोद पोद्दार, सचिन पोद्दार, दीपक पोद्दार, अवधेश मित्तल, नीरज मित्तल, अमर पोद्दार, आशीष कनोडिया, चंदन राजगढ़िया, पवन सर्राफ, शुभम शर्मा, निशांत सर्राफ, संदीप कनोडिया, मनीष पोद्दार, वीरेंद्र मित्तल, सुभाष राजगढ़िया, निखिल सर्राफ, अमित बंका, आनंद कनोडिया, शशांक बर्मन, मलय दत्ता, पंकज महतो, मुरलीधर अग्रवाल, संदीप पोद्दार, दीपक, शुभम शर्मा आदि नाम महत्वपूर्ण योगदान किया। 

फोटो संकेत- लोहरदगा में शनिवार रविवार की रात्रि में आयोजित श्री श्याम महोत्सव में रांची के कलाकार भजन प्रस्तुत करते साथ में श्याम प्रभु के भक्तजन ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,315