Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुवा गोलीकांड 45 साल बाद आज भी जख्म ताजा है : देवेन्द्र नाथ महतो

गुवा गोलीकांड 45 साल बाद आज भी जख्म ताजा है : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

गुवा गोलीकांड मानव अधिकार का घोर उल्लंघन है : देवेन्द्र नाथ महतो 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। गुवा गोली कांड के वीर शहीदों को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष करन महतो, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष दीपक महतो, सचिव दुर्योधन महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय कुमार, गणेश महतो, कुलदीप महतो, अखिलेश महतो, उत्तम महतो, अनिल महतो, अंबिका महतो, अर्जुन मालवा, सुजीत सिन्हा, संजय महतो, भानुमति महतो जिला वरिय उपाध्यक्ष, मीनाक्षी महतो जिला सचिव, वरुण महतो, गोपाल महतो, कोल्हान के कई पदाधिकारी, सैकड़ों समर्थकों ने गुवा शहीद स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मौके पर देवेंद्र महतो ने कहा कि गुवा गोलीकांड झारखंड के इतिहास का वह काला अध्याय है, जिसे कभी कोई भुला नहीं सकता। वो काला दिन जब अस्पताल में इलाजरत आदिवासियों को अस्पताल से निकाल कर लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून दिया गया था। आज उस काले दिन को 45 साल बीत गये, लेकिन जख्म आज भी ताजा है यह घटना मानव अधिकार का घोर उल्लंघन है, यह घटना अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस कानून का उल्लंघन है, यह जघन्य मामला है।  

जेएलकेएम के केंद्रीय महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष बेबी महतो ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सारंडा के घने जंगलों के बीच बसा है गुवा। इसी गुवा में एक स्मारक है, जो 11 आदिवासियों की शहादत का गवाह है। यह स्मारक इस बात का सबूत है कि झारखंड आंदोलन के दौरान अपने हक की मांग करनेवाले आंदोलनकारियों के साथ तत्कालीन पुलिस कैसा जुल्म ढाहती थी। गुवा की शहादत कोई सामान्य घटना नहीं है। यह घटना 8 सितंबर, 1980 को घटी थी, जब पुलिस की गोली से घायल गुवा अस्पताल में इलाज करा रहे 8 आदिवासियों को निकाल कर लाइन में खड़ा कर गोली मार दी गयी थी। 

उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता।अब वक्त आ गया है क्षेत्र के विकास करके ही उन शहीदों की सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। उन्होंने कहा जमीनी स्तर पर जेएलकेएम पार्टी को मजबूत कर यहां के लोगों को उसका हक दिलाना है। कोल्हान पश्चिम सिंहभूम के इस दौरे में  चक्रधरपुर के गांव धतकीडीह के युवा समाजसेवी,  आंदोलनकारी सुमित महतो के चौथी पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव में देवेंद्र महतो, बेबी महतो, पार्टी के पदाधिकारी व समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,938