Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 12 तक रूक-रूककर होगी बारिश

झारखंड : 12 तक रूक-रूककर होगी बारिश
विज्ञापन

झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक रुक-रुककर होती रहेगी वर्षा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। कहा है कि अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

इसके बाद अगले 2 दिन में इसमें 2 से डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने समूचे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 12 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा। कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम केंद्र ने कहा है कि आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,774