किशोरों का परिशुद्ध और सटीक डाटा प्रविष्टियां सुनिश्चित करें : उपायुक्त
ABN Bureau• 05 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
गुमला। 03 जनवरी 2022 से गुमला जिलांतर्गत प्रारंभ हुए 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने जिला परिषद कार्यालय में संपादित टीकाकरण संबंधित डाटा प्रविष्टि के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपायुक्त ने 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के टीकाकरण के उपरांत किए जाने वाले डाटा प्रविष्टि के कार्यों की जानकारी संलग्न कंप्यूटर आपरेटरों से प्राप्त की। जिसपर कंप्यूटर आपरेटरों द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन उनके द्वारा लगभग 200 डाटा प्रविष्टियां की जा रही हैं। उपायुक्त ने परिशुद्ध एवं सटीक डाटा प्रविष्टियां सुनिश्चित करने तथा डाटा प्रविष्टियों की संख्या में इजाफा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बैकलॉग डाटा प्रविष्टयों को भी प्राथमिकता के आधार पर प्रविष्ट करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में आॅपरेटरों द्वारा बताया गया कि कुछ डाटा धूमिल एवं धुंधला होने के कारण प्रविष्टि करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। इसपर उपायुक्त ने समस्या का समाधान सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने त्रुटिरहित डाटा प्रविष्टि भी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। विदित हो कि जिला परिषद कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष एवं सभागार में संबंधित प्रखंडों के कंप्यूटर आॅपरेटर एवं सीआरपी द्वारा प्रखंडवार डाटा प्रविष्टि का कार्य संपादित किया जा रहा है। उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र पाण्डेय, कंप्यूटर आॅपरेटर, सीआरपी व अन्य उपस्थित थे।