Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : जमीन विवाद में भिड़े दो गुट, कार में लगा दी आग

रांची : जमीन विवाद में भिड़े दो गुट, कार में लगा दी आग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में शनिवार को जमीन के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मारपीट हुई और फिर एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस में मामले को शांत करवाया है लेकिन इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

क्या है मामला 

रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित होटवासी स्थित एक जमीन पर मालिकाना हक और कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बीच ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सत्यम श्रीवास्तव के बड़े वाहन को आग के हवाले कर दिया। 

इस मारपीट और आगजनी की सूचना पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, विधानसभा थाना प्रभारी सहित कई जवान मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया। हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि सत्यम श्रीवास्तव और भीम सिंह सहित कुछ अन्य लोगों का एक जमीन को लेकर पुराना विवाद है। जमीन पर कब्जे को लेकर ही दोनों गुटों में झड़प हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो लोग भी दोषी पाए जायेंगे उन्हें बक्शा नहीं जायेगा। वाहन 

जलकर स्वाहा 

वहीं झड़प को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि होटवासी स्थित जमीन पर दोनों ही पक्ष कई सालों से अपना अपना दावा बताते हैं। इसी बीच शनिवार दोपहर के बाद जमीन पर कब्जे को लेकर ही दोनों गुट आपस में भिड़ गये। 

इस मारपीट के दौरान ही भीड़ में शामिल कुछ लोगों के द्वारा एक पक्ष के वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। जिस समय वाहन को आग के हवाले किया गया, मौके पर अफरातफरी मच गयी और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया। 

दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों ही पक्षों के द्वारा थाना में एफआईआर की तैयारी की जा रही है। वहीं हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आगजनी और मारपीट के आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,467