Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : ओबी स्लाइड पीड़ित मजदूरों को मुआवजा देने की मांग

धनबाद : ओबी स्लाइड पीड़ित मजदूरों को मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। कतरास क्षेत्र के कांटापहाड़ी में चल रहे अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग की लापरवाही से ओबी स्लाइड होने की वजह से सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गयी, जिससे मजदूरों की मौत हो गयी। लेकिन अभी तक मजदूरों को इंसाफ तक नहीं मिली। 

सिर्फ जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। मजदूरों को उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग के महाप्रबंधक, साइड इंचार्ज की लापरवाही के कारण आज इतनी बड़ी घटना घटी है। कंपनी के कर्मियों को किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी जाती है। 

जिसके वजह से आज गरीब मजदूरों की जान गयी है जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री, कोयला मंत्री, झारखंड सरकार, इरफान अंसारी सहित धनबाद डीसी को ट्वीट कर कार्रवाई और मजदूरों को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,283