Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

डुमरी विधायक टाइगर जयराम बीमार, एक हफ्ता करेंगे आराम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डुमरी विधायक टाइगर जयराम बीमार, एक हफ्ता करेंगे आराम
विज्ञापन

डुमरी विधायक और जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, पांच दिन पूर्ण आराम की सलाह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। डुमरी के विधायक और जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो की अचानक तबीयत खराब होने के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं। लगातार व्यस्तता और कार्यक्रमों में भाग लेने से उनकी सेहत बिगड़ गयी है। डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिनों तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।

जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के विधायक जयराम महतो ने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है कि वे फिलहाल ठीक हैं। चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे। सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। 

विधायक जयराम महतो ने कहा है कि जहां भी कोई समस्या हो, पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी से संपर्क करेंगे, असुविधा के लिए खेद है। लगातार कार्यक्रम की वजह से बीमार पड़ गये हैं। 2 दिन पहले एक कार्यक्रम में भींग गये थे। अभी आवास पर चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन