Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : टेंपो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

रामगढ़ : टेंपो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, सात घायल
विज्ञापन

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, टेंपो और पिकअप की टक्कर, एक की मौत और सात घायल

टीम एबीएन, रामगढ़। जिले के रामगढ़-चितरपुर मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। आरोही के पास टेंपो और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि टेंपो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे और आमने-सामने टकरा गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री फंस गये। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही छतरपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। घायल यात्रियों की गंभीर हालत को देख परिजन व्याकुल हो उठे। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी रोक लगायी जाये। वहीं प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,114