- मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में बुूधवार की देर रात्रि में पलामू पुलिस व प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी की हुई मुठभेड़
- मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान शहीद व एक गंभीर
- मुठभेड़ दस लाख का ईनामी कमांडर शशिकांत गंझू के दस्ता के साथ हुआ जो अंधेरा व जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल
- शहीद जवानों को सलामी देने सीआरपीएफ आईजी, अभियान आईजी समेत कई पुलिस अधिकारी व विधायक ने पुलिस लाईन पहुंचे, दी श्रद्धांजलि
- शहीद जवानों का बदला लेंगे : आईजी अभियान माईकल राज एस
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में बुधवार की देर रात्रि में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुती समिति टीएसपीसी के दस लाख ईनामी कमांडर शशिकांत गंझू के दस्ता के साथ पलामू पुलिस के अभियान एएसपी राकेश सिंह के टीम के साथ मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ 20 से 25 मिनट चली।
इसमें नक्सलियों की गोली लगने से पलामू पुलिस के दो जवान संतन मेहता जो हैदरनगर थाना क्षेत्र के परता निवासी व सुनील राम सोवा बरेवा निवासी शहीद हो गये। वहीं रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका ईलाज एमएमसीएच मेदिनीनगर में चल रहा है। चिकित्सक ने इसे खतरे से बाहर बताया।
यह घटना पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि दस लाख का ईनामी कमांडर शशिकांत गंझू करमा पर्व के अवसर पर अपने पैतृक गांव केदल में मौजूद है। इस सूचना पर अभियान एएसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई जो बुधवार की रात्रि में सर्च आपरेशन शुरू की गई। पुलिस टीम बीती रात्रि बारह से एक बजे के बीच में शशिकांत गंझू के घर के करीब पहुंची कि नक्सलियों ने पुलिस को लक्ष्य करते हुए अंधाधूंध गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलायी जिसमें नक्सलियों के गोली लगने व मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ की घटना बीस से 25 मिटन चली। इसके बाद नक्सली भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से घायल जवानों को लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। एक जवान का ईलाज चल रहा है।
इसके बाद पुलिस ने केदल जंगल की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चला रही है। इधर घटना की सूचना पाते ही पलामू एसपी रीष्मा रमेसन, डीआईजी नौशाद आलम व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का ईलाज कराया।
वहीं मुठभेड़ में शहीद जवानों की सूचना पाकर झारखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माइक राज एस, आईजी एसटीएफ अनुप बिरथरे, आईजी पलामू राकेश भाष्कर, डीआइजी नौशाद आलम, डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेसन व क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया व अन्य वरीय अधिकारियों ने पुलिस लाईन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।