टीम एबीएन, बोकारो। जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में राशन दुकान में सो रहे दो लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों के नाम अरुण महथा और फटिक धीवर बताए जा रहे हैं। दुकान में चोरी भी की गई है। सूचना पर चास एसडीपीओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि तेज धार हथियार से सिर पर प्रहार कर दोनों शख्स को मौत के घाट उतारा गया। उम्मीद जताई जा रही है कि दुकान में चोरी करने आये लोगों का विरोध करने पर सोये लोगों की हत्या कर दी गयी है।