Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इलाज के आधुनिक संसाधनों से लैस होगा रिनपास : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इलाज के आधुनिक संसाधनों से लैस होगा रिनपास : हेमंत सोरेन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया रिनपास का शताब्दी दिवस कार्यक्रम 

टीम एबीएन, रांची। रांची के कांके स्थित रिनपास अपनी स्थापना के 100 वर्ष मना रहा है। गुरुवार से शुरू हुई तीन दिवसीय शताब्दी दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, स्थानीय विधायक सुरेश बैठा के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एके सिंह ने शिरकत की। 

इस कार्यक्रम में रिनपास के 100 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को बेहद सुखद बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश आजाद होने के पहले से यह संस्था आम लोगों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा कि पास में ही सीआईपी भी है जो 1918 से जनता की सेवा में है। सीआईपी भारत सरकार की और रिनपास को राज्य सरकार संचालित करती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिनपास का जो कार्यक्षेत्र है, वह ऐसा है जहां बहुत कम लोग इस बात के लिए तैयार होते होंगे कि किसी को रिनपास जाने की जरूरत पड़े। सीएम ने कहा कि 1925 में मानव मन:स्थिति कैसी होगी यह पता नहीं पर वर्तमान में मानव मन: स्थिति चिंता करने वाली है। ऐसे में आनेवाले दिनों में ऐसे संस्थान की महत्ता और बढ़ेगी। 

उन्होंने कहा कि मैं पहली बार रिनपास आया हूं। आनेवाले समय में विस्तृत समीक्षा कर रिनपास को दुरुस्त करूंगा। कई लोग हमारे संपर्क में आये और जो भी मौजूदा व्यवस्था है। लोगों को रिनपास भेजा, उनकी सहायता रिनपास ने की अब और गंभीरता के साथ काम करना होगा। 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 50 बच्चों का एडमिशन होना था लेकिन किस वजह से उसमें कमी आयी, उस कमी को दूर किया जायेगा। मानसिक समस्याएं बढ़ रही हैं तो इलाज के लिए नये-नये तरीकों का ईजाद भी हो रहे हैं। उन आधुनिक तकनीकों से रिनपास को लैस किया जायेगा, बहुत जल्द बदलाव दिखेगा। समाज के अंदर कई ऐसी स्थिति होती है, यह मैंने देखा है कि कैसे परिवार के लोगों को यहां छोड़ कर चले जाते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 97,639