टीम एबीएन, पाकुड़। साहिबगंज गोबिंदपुर हाइवे पर कमरडीहा गांव के निकट भीषण हादसा हुआ है। हादसे में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 6 यात्री की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा से दुमका जा रही बस और एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। कुहासा के कारण ट्रक और बस कर बीच भिड़ंत होने की बात बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बतया जा रह है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।