Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जीएसटी पर बैठक से ही झूम उठा शेयर मार्केट

जीएसटी पर बैठक से ही झूम उठा शेयर मार्केट
विज्ञापन

जीएसटी परिषद के फैसलों से पहले बाजार में हरियाली

एबीएन बिजनेस डेस्क। जीएसटी परिषद के फैसलों से पहले निवेशकों ने बाजार पर भरोसा जताया। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 409.83 अंक या 0.51 प्रतिशत उछलकर 80,567.71 अंक पर बंद हुआ। 

कारोबार के दौरान, यह 666.68 अंकों के उतार-चढ़ाव के साथ 80,671.28 के उच्च स्तर और 80,004.60 के निम्न स्तर तक गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135.45 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,715.05 पर आ गया। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से 9 पैसे सुधरकर 88.06(अनंतिम) पर बंद हुआ। सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कमजोर डॉलर सूचकांक के कारण बुधवार को यह सुधार देखने को मिला। 

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार शुल्क चिंताओं के कारण विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,274