Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जेएलकेएम की पहली जीत झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग नियमावली मंजूर : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जेएलकेएम की पहली जीत झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग नियमावली मंजूर : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो विगत मॉनसून सत्र के दौरान गैर सरकारी संकल्प में विस्थापन आयोग गठन को लेकर जोरदार बहस किया था 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा देवेन्द्र नाथ महतो ने झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन के लिए डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंजीकरण एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुवा को धन्यवाद देते हुए कहा कि  झारखंड राज्य गठन के 25 साल बाद झारखंड के विस्थापितों का दर्द सुनने और न्याय को लेकर आज मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन के लिए कार्य नियमावली को स्वीकृति दी गयी। 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा उक्त मांग को लेकर विगत कई वर्षों से निरंतर आंदोलनरत हैं। जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो विगत मॉनसून सत्र के दौरान गैर - सरकारी संकल्प में विस्थापन आयोग गठन को लेकर जोरदार बहस किया था। 

झारखंड राज्य में सीसीएल, बीसीसीएल, एचईसी, एनटीपीसी, टाटा, बिड़ला, पंचेत डैम, चांडिल डैम, कांके डैम, इत्यादि कंपनी और डैम से धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम क्षेत्र भरी आबादी विस्थापित हुए है, आयोग के गठन से उक्त क्षेत्र के लोगों में खुशी का लहर हैं।

विज्ञापन