Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में कोरोना : मंगलवार को मिले कोरोना के 2681 नए केस, रिम्स में दहशत

झारखंड में कोरोना : मंगलवार को मिले कोरोना के 2681 नए केस, रिम्स में दहशत
विज्ञापन
रांची। झारखंड में रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना का कहर रोज तेज होता जा रहा है। मंगलवार को रांची में 1196 समेत राज्य भर 2681 नए संक्रमित मिले हैं। जमशेदपुर में दो मरीजों की मौत की भी खबर है। नए मरीज मिलने के बाद रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3370 हो गयी है। मंगलवार को हजारीबाग के पदमा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और एनएचएम नामकुम में कोरोना विस्फोट हुआ। पदमा में 17 और एनएचएम नामकुम में 18 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जमशेदपुर में 402, बोकारो 162, धनबाद, 161, कोडरमा 152 और देवघर109 संक्रमित मिले हैं। राज्य के दो जिलों साहिबगंज और पाकुड़ में कोई केस नहीं मिले हैं। रांची में मंगलवार को रिम्स सहित निजी अस्पतालों के 25 डॉक्टर, 12 नर्स कोरोना सहित 20 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। पूरे राज्य में सबसे अधिक एक्टिव मरीज रांची जिला में ही हैं। रांची में मंगलवार को 12424 सैंपल की जांच की गई थी। मतलब प्रति सौ जांच 9.6 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। अकेले रिम्स में जांचे गए 818 सैंपल में 99 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें सिर्फ रिम्स के स्टॉफ और भर्ती मरीजों की संख्या 60 से अधिक है। रिम्स में जांच के अनुसार प्रति सौ सैंपल के जांच में करीब 12 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। रिम्स में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए सभी दशहत में हैं। रिम्स के एसआर, जेआर, पारा मेडिकल स्टॉफ, नर्स और अस्पताल के अन्य जांच कराने के लिए परेशान दिखे। मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही ट्रामा सेंटर के तीसरे तल्ले में जांच कराने के लिए पहुंच गये थे। इसके अलावा बाहरी लोग भी बड़ी संख्या में जांच कराने पहुंच रहे हैं। वहीं निजी जांच केंद्रों में भी लोग बड़ी संख्या में कोरोना जांच कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,110