- ट्रस्ट का कार्य सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा, समाज में करुणा एवं संवेदना का अलख जगाता है : संजय सेठ
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित झारखंड के सबसे भव्य और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर एवं सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम, पुंदाग, रांची में एक विशेष एवं गौरवशाली क्षण तब आया, जब रांची के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर परिसर में पधारे।
संजय सेठ ने सपत्नीक मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर की दिव्यता, भव्य स्थापत्य कला एवं आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की कलात्मकता न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है। मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद पांडे ने ट्रस्ट की ओर से उन्हें पारंपरिक विधि से अंगवस्त्र एवं श्री राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात वे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम पहुंचे, जो दिव्यांग, निराश्रित, वृद्ध एवं मानसिक रूप से असहाय लोगों के लिए एक संजीवनी समान है। श्री सेठ ने आश्रम में निवासरत जनों से आत्मीय संवाद किया, उनका हालचाल जाना और प्रेमपूर्वक भोजन भी कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों का कार्य सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है, और यह समाज में करुणा एवं संवेदना की अलख जगाता है।
मंदिर परिसर में स्थित गौशाला का भी उन्होंने अवलोकन किया, जहाँ गायों की सेवा ट्रस्ट द्वारा अत्यंत श्रद्धा और समर्पण भाव से की जाती है। मंत्री महोदय ने गोसेवा के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसका संरक्षण आवश्यक है। ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने मंत्री महोदय को ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।
श्री सेठ ने ट्रस्ट के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आश्वस्त किया कि ऐसे सेवाभावी प्रयासों को हरसंभव सहयोग करेंगे। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, ट्रस्ट के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और आत्मीयता का एक विशेष समन्वय देखने को मिला।
मौके पर-ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, मुकेश काबरा, सुरेश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, मनीष सोनी, सुरेश भगत, विशाल अग्रवाल, संजय सिंघानिया, सुशील नारसरिया, सुनील पोद्दार, महेश पोद्दार, महेंद्र अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी
प्रेस प@श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के