Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : आयुक्त कार्यालय के सेवानिवृत्त चालक को दी गयी विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : आयुक्त कार्यालय के सेवानिवृत्त चालक को दी गयी विदाई
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के वाहन चालक के पद पर स्थाई रूप से सेवाएं प्रदान कर रहे नंदकिशोर राम 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत हो गये। उनकी सेवानिवृत्ति पर आयुक्त के आवासीय कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। 

मौके पर आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा ने सेवानिवृत्ति चालक को अंगवस्त्रम्, ट्राली बैग, छाता आदि उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उनके स्वास्थ व खुशहाल जीवन तथा उन्नति व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा ने कहा के चालक अपनी सेवाकाल में कर्मठ, निष्ठावान व समय के पाबंद रहे हैं। इनसे अन्य चालकों को सीख लेते हुए रुचि के साथ कार्य करने की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

विदाई समारोह में सभी ने उनके कार्यों की सराहना की तथा फूलों का माला पहनाकर, गुलदस्ता एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

मौके प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार, एपीआरओ बिजय कुमार ठाकुर, पेशकार देवेश कुमार वर्मा, पीए आदित्य कुमार, राकेश दुबे, अरूण कुमार, तनवीर अंसारी, राहुल कुमार, अमित कुमार, वसीम अंसारी, दुर्गेश कुमार, रामजी बैठा, गणेश, शिवशंकर सिंह, कमल हसन, चतुरेश, एडवर्ड केरकेट्टा, शंकर आदि कर्मीगण उपस्थित थे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,377