Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राहुल की अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा की महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राहुल की अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा की महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप 

टीम एबीएन, रांची। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने और उनकी माता के प्रति अपशब्द कहने का आरोप लगने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को राजधानी रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की है। 

भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने कहा कि राहुल गांधी का यह व्यवहार न केवल अपमानजनक है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा और संस्कारों के खिलाफ भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सर्वोच्च पद पर हैं, ऐसे में उनके प्रति या उनकी माता के प्रति अपशब्द कहना पूरे देश की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला है। 

कुमुद झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता यही दशार्ती है कि वह बिना गाली गलौज किए अपनी बात रखने में असमर्थ है। कुमुद झा ने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री और जनता से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, भाजपा महिला मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस के इस असंस्कारी रवैये का विरोध करेंगे। 

सूत्रों के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच करेंगी। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया जायेगा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रही है, लेकिन इस बार मामला केवल राजनीतिक मतभेद का नहीं बल्कि व्यक्तिगत मर्यादा और देश की संस्कृति पर चोट का है। भाजपा का यह आंदोलन आने वाले समय में और तेज हो सकता है यदि राहुल गांधी अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,445