Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक जमशेदपुर में संपन्न

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक जमशेदपुर में संपन्न
विज्ञापन

समाजसेवा कोष का हुआ गठन, प्रांतीय व जिला स्तर पर महापंचायत, विधि विशेषज्ञों पैनल का शीघ्र होगा गठन: सुरेश चंद्र अग्रवाल  

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की अतिथि में रीवा रिजॉर्ट जमशेदपुर में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज हित के जुड़े विषयों पर भावी कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन की दिशा और कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी। 

बैठक का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित अतिथियों ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात आतिथ्य जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। 

प्रांतीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल ने बैठक में पधारे सबों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रथम बैठक के आयोजन से न केवल संगठन को नयी ऊर्जा और दिशा मिलेगी, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य को सकारात्मकता एकता और सेवा भावना को भी अधिक प्रबल करने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रांतीय स्तर पर महापंचायत का गठन करना, जिला एवं प्रांतीय स्तर पर विधि विशेषज्ञों के पैनल का गठन करना तथा अन्य जन सेवा के कार्यों को शीघ्र ही प्रमुखता से लागू करना है। 

उन्होंने सभी जिलों से मारवाड़ी सम्मेलन में युवाओं एवं महिलाओं को वृहद स्तर पर जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में प्रांतीय स्तर पर समाज के आश्रितों के लिए जैसे असहाय, विधवा एवं असहाय वरिष्ठजन के लिए समाज सेवा कोष का गठन किया गया। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष  सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा 51000/ प्रमंडलीय उपाध्यक्ष कोल्हान के रमेश खिरवाल ने 41000/ एवं अशोक मोदी जमशेदपुर ने 11000/- रुपये उपरोक्त निधि कोष में देने की घोषणा की। 

बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को संविधान का अध्ययन कर आवश्यक संशोधन हेतु सुझाव देने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से कमल केडिया को संयोजक एवं पवन कुमार शर्मा को सहसंयोजक मनोनीत किया गया। सर्व समिति से रांची के मारवाड़ी भवन में प्रांतीय कार्यालय देने के लिए मारवाड़ी सहायक समिति को करतल ध्वनि के साथ बधाई दी गयी। जिसके फलस्वरूप वर्तमान परिवेश में प्रांतीय समिति अपना कार्य सुचारू रूप से संचालित करेगी। बैठक में प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने अपना प्रतिवेदन पेश किया तथा कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी ने मारवाड़ी सम्मेलन का आय-व्यय का ब्यौरा दिया। 

प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष ललित पोद्दार, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी, रमेश खिरवाल, राम रतन महर्षि, किशन अग्रवाल ने अपने-अपने जिलों के कार्यों का रिपोर्ट पेश किया। बैठक बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी जिलों के प्रतिनिधियों का एक स्थान पर एकत्रित होना न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है बल्कि यह झारखंड भर में मारवाड़ी समाज की एकता और सक्रियता का भी सशक्त संदेश देगा।

बैठक का संचालन एवं धन्यवाद- ज्ञापन प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने किया। उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि प्रांतीय कार्य समिति की प्रथम बैठक में झारखंड के कई जिलों से 100 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में मुकेश मित्तल, प्रदीप मिश्रा, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, प्रकाश बजाज, रमन वोडा, अजय डीडवानिया, विनोद महलका, कमल शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, नारायण महेश्वरी, संतोष कुमार अग्रवाल, विमल अग्रवाल, सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,464