एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू लोहरदगा में कर्मचारी शक्ति समागम सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लोहरदगा के सांसद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे पहले आयोजकों ने सांसद का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों ने अन्य राज कर्मियों के भांति शिक्षक संवर्ग को भी एमएसीपी का लाभ दिया जाए, केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता लाभ दिया जाए, राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को 62 वर्ष किया जाए, राज्य कर्मियों की एनपीएस में जमा राशि को वापस लाने हेतु कदम उठाई जाए।
राज्य प्रशासनिक सेवा के सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में समस्त राज्य कर्मियों को बैठने का अवसर दिया जाए सहित अनेक समस्याओं को सांसद के समझ रखा ।सांसद ने कहा कि आपकी मांगे जायज है। केंद्र एवं राज्य सरकार से आपकी मांगों को पूरा करने के लिए वह सार्थक पहल करेंगे।