Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामगढ़ : हाथियों ने एक को कुचला, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामगढ़ : हाथियों ने एक को कुचला, मौत
विज्ञापन
  • रामगढ़ में हाथियों ने व्यक्ति को कुचला...मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। रामगढ़ जिले में प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर को जोड़ने वाले राजमार्ग पर बीते शुक्रवार को हाथियों के एक झुंड ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, इस घटना से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में भय व्याप्त हो गया है। व्यक्ति की पहचान गोला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरपा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी (52) के रूप में हुई है। रामगढ़ के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने बताया कि मानव-हाथी संघर्ष की घटना चितरपुर-रजरप्पा मंदिर राजमार्ग पर जनियामारा के पास हुई। 

घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने कई घंटों तक राजमार्ग अवरुद्ध किया, उन्होंने पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि देने और दृश्यता और सुरक्षा बढ़ाने की दृष्टि से राजमार्ग के किनारे स्ट्रीट-लाइट लगाने की मांग की।

एक वन अधिकारी ने कहा, घने वन क्षेत्र में लाइट लगाने से हाथियों की मुक्त आवाजाही प्रभावित हो सकती है, लेकिन मानव जीवन की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाकर काम करेंगे जिससे मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि घटना के समय लगभग 15 हाथियों का झुंड क्षेत्र में घूमता देखा गया था। वन अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार पीड़ित परिजनों को 25,000 रुपये का अग्रिम अनुग्रह राशि दे दी गई है जबकि शेष 3.75 लाख रुपये दस्तावेजीकरण के बाद दिये जायेंगे।

विज्ञापन