- किताबी ज्ञान के साथ शारीरिक - मानसिक - चरित्र का विकास जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवल 2025 का उदघाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज किया।
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए खेल की शुरुआत हुई।आर्य ज्ञान प्रचार समिति के द्वारा स्पोर्ट्स कार्निवल में तीन स्कूल के 600 छात्र हिस्सा ले रहे है। इस मौके मंत्री ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया।