Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखण्ड : राज्य में फिर भारी बारिश का अलर्ट

झारखण्ड : राज्य में फिर भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड में एक बार फिर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, आज से मानसून फिर से सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव सक्रिय होगा और उसका विकराल रूप झारखंड में देखने को मिलेगा। 

इन तीन दिनों के लिए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार से फिर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राज्य के 7 जिलों रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

अगले 4 दिनों तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। वहीं, आज के लिए रांची मौसम विभाग ने कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया है। आज दिन में धूप और शाम में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 19,880