Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री जैन श्वेताम्बर संघ का क्षमापना कार्यक्रम 31 को श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में

श्री जैन श्वेताम्बर संघ का क्षमापना कार्यक्रम 31 को श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन के शुभ अवसर पर सकल जैन श्वेताम्बर जैन समाज का क्षमापना कार्यक्रम दिनांक 31 अगस्त को श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में मनाया जायेगा। 

भव्य शोभायात्रा मंदिर जी से सुबह 8:30 बजे धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकलेगी। शोभायात्रा तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाईकोर्ट होते हुए वापस मंदिर जी में प्रवेश करेगी!तत्पश्चात 10:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है तथा 1 बजे से स्वामीवात्सल्य रखा गया है।

समाज के गणमान्य प्रमुख सम्पतलाल रामपुरिया, सुभाष बोथरा, विमल दस्सानी एवं अशोक सुराणा ने सकल श्वेताम्बर जैन समाज के लोगों को अनुरोध किया है अधिक से अधिक संख्या में क्षमापना कार्यक्रम में शामिल होकर जिनशासन की शोभा बढ़ाएं एवं कार्यक्रम को सफल बनायें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,748