Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोलार्क षष्ठी पर्व से शुरु हुआ अघोश्वर जयंती पर्व का दो दिवसीय कार्यक्रम

लोलार्क षष्ठी पर्व से शुरु हुआ अघोश्वर जयंती पर्व का दो दिवसीय कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की शाखा राँची, औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ मे शुक्रवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम का  लोलार्क षष्ठी पर्व बाल दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः काल साफ सफाई के उपरांत अघोराचार्य बाबा कीनाराम के विशेष पूजन आरती के पश्चात, सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ किया गया। 

दीप प्रज्वलन एवं मांगलाचरण कर पूर्व के वर्षों की भांति बाल दिवस के अवसर पर दो आयुवर्ग क्रमशः 0-7 वर्ष एवं 8-12 वर्ष की कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे लगभग 20 बाल बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी कविताएं प्रस्तुत की जिसका उपस्थित श्रद्धांलुओं ने आनंद लिया। 

प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किये गए। निर्णायक मंडली मे श्रीमति नयन मंजरी बक्सराय एवं श्रीमति मीरा सहाय ने अंक प्रदान किया। प्रतियोगिता का संचालन शांभवी शाहदेव ने किया। लोलार्क षष्ठी पर्व का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,123