Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विधायक जयराम व देवेंद्रनाथ महतो ने मुख्यमंत्री को सौंपा छात्रों का ज्ञापन

विधायक जयराम व देवेंद्रनाथ महतो ने मुख्यमंत्री को सौंपा छात्रों का ज्ञापन
विज्ञापन
  • *प्रेस विज्ञप्ति- 29/08/2025*

    *# बीते मंगलवार को हुआ था विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचा। कल गुरुवार को देर शाम विधायक जयराम कुमार महतो एवं देवेंद्रनाथ महतो ने छात्रमंडली के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया। एवं छात्रों के मांगों को विस्तृत पूर्वक उनके समक्ष रखा। बताते चलें कि बिते मंगलवार को छात्रों के द्वारा पदयात्रा करते हुए चलती मानसून सत्र में विधानसभा के बाहर समक्ष धरना प्रदर्शन किया था। जिसके मांगों को लिखित ज्ञापन के रूप में जानकारी के साथ मुख्यमंत्री को सोपा गया। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने बातों को गंभीरता से लेते हुए समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया। लिखित ज्ञापन में निम्न० पांच सूत्री मांग रखा गया-
1) यथाशीघ्र जैटेट परीक्षा आयोजित करने।
2) फील्ड वर्कर्स, उत्पाद सिपाही, एलडीसी का रिजल्ट जारी करने। 
3) झारखंड पुलिस व दरोगा का वैकेंसी जारी करने। 
4) सभी प्रतियोगिता परीक्षा में न्यूनतम 5 वर्षों की आयु छूट देने। 
5) परीक्षा कैलेंडर जारी कर उसे पालन करने।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,459