Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सड़क हादसे में मां-बच्चे की मौत, कांके रोड जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सड़क हादसे में मां-बच्चे की मौत,  कांके रोड जाम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के कांके रोड में अहले सुबह सड़क हादसे में मां-बच्चे की मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने कांके रोड जाम कर कड़ा विरोध जताया। 

बताया जाता है कि स्कूली बच्चे कि मां स्कूटी (जेएच 01 एफयू 6053) से अपने बच्चे को स्कुल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान जोड़ा पुल के करीब स्थित पेट्रोल पम्प के पास कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े बड़े वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

जिसमें मां-बच्चे कि घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। समाचार लिखें जाने तक दोनों के शव सड़क पर बिखरे पड़े थे।

विज्ञापन