Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में नशा मुक्ति अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में नशा मुक्ति अभियान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। मौके पर प्रजापिता ब्रह्म कुमारी संस्था की दो बहनों ने विद्यालय की  प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के विकसित भारत का गठन करेंगे। इसलिए हर विद्यार्थी को सकारात्मक सोच विकसित करके अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कामों में लगाना चाहिए। 

नशा किसी भी तरह का हो, उससे दूर रहने में ही भलाई है। अपनी ऊर्जा को बढ़ाने के लिए राज योग का सहारा लेना उत्तम फल दायक सिद्ध हो सकता है। प्राचार्य  डॉ तापस घोष ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी तरह का नशा बुरा ही होता है, इसलिए सबको नशे से दूर रहना चाहिए। यह पूरे विश्व की युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। 

यह व्यक्ति के शरीर, मन तथा मस्तिष्क को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। एक बार नशे की लत लग जाने पर व्यक्ति कहीं का नहीं रहता, इसलिए हर हाल में नशे से दूर रहना चाहिए। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवायी गयी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों तथा शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,989