टीम एबीएन, रांची। आज एफ जे सी सी आई, रांची के सान्निध्य में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विकसित भारत- 2047 के तहत मेन रोड स्थित काली मंदिर से पोस्टर लगाओ अभियान प्रारंभ हुआ।
इस पद यात्रा में संजय सेठ के संग फेडरेशन चैंबर के व्यापारियों के साथ गांधी चौक झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्यों के साथ इस अभियान में अपर बाजार, कुंजलाल स्ट्रीट, कपड़ा पट्टी, मारवाड़ी टोला का भ्रमण कर सभी प्रतिष्ठानों में, आफिसों में, पंपलेट लगा कर स्वदेशी उत्पाद बेचने व भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य में संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कानोडिया ने कहा कि हम प्रयास करें अपने प्रतिष्ठानों में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी उत्पाद का ही विक्रय करें।
इस अभियान में उमाशंकर कनोडिया, हैपी किंगर, विपुल जैन, मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत, विनय मिड्डा, अमरचंद बेगानी, महेश बजाज, मनमोहन मोहता, विवेक मेहता, सुबोध गुप्ता सहित काफी संख्या में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्य मौजूद थे।