- नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण को लेकर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के तेवर गर्म
टीम एबीएन, रांची। रिम्स टू के लिए कांके के नगड़ी में चिन्हित जमीन पर उठा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
24 अगस्त को प्रस्तावित आंदोलन के दौरान हाउस अरेस्ट होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने फिर एक बार उसी जमीन पर रिम्स -2 नहीं बनने देने की घोषणा की है।
विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि वहां की जनता, सरकार के इस निर्णय का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि 2012 तक उस जमीन की रैयतों से मालगुजारी ली जाती थी, लेकिन अधिग्रहण कब हुआ? ये आज तक नहीं बताया गया है।