Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चिरंजी लाल खंडेलवाल के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने शोकसभा का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चिरंजी लाल खंडेलवाल के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने शोकसभा का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सह कोषाध्यक्ष चिरंजी लाल खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं भक्तगणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

शोकसभा में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चिरंजी लाल खंडेलवाल न केवल ट्रस्ट के एक जिम्मेदार पदाधिकारी थे, बल्कि एक समर्पित सेवक, सरल स्वभाव के धनी और समाज के प्रति अत्यंत संवेदनशील व्यक्ति भी थे। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। 

शोकसभा में-डूंगर मल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, नवल अग्रवाल, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, सुनील पोद्दार, मनीष जालान, विष्णु सोनी, पुजारी अरविंद पांडे, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, ज्ञानचंद शर्मा, सहित कई भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 125,438