Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड पुलिस का साइबर क्रिमिनल्स पर शिकंजा, प्रतिबिंब एप की मदद से दबोचा अपराधी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड पुलिस का साइबर क्रिमिनल्स पर शिकंजा, प्रतिबिंब एप की मदद से दबोचा अपराधी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क। दुमका जिले की पुलिस ने सोमवार को प्रतिबिम्ब एप्प की मदद से एक साइबर अपराधी को दबोच लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुमका के पुलिस अधीक्षक को तकनीकी शाखा ने प्रतिबिम्ब एप्प के माध्यम से 24 अगस्त को सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सलजोरा ग्राम स्थित बंदी मंदिर के पास साईबर अपराध किये जाने की सूचना दी।

सूचना पर जरमुंडी के पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार छापामारी टीम गठित किया। छापामारी टीम प्रतिबिम्ब एप्प के माध्यम से ज्ञात जगह पर सलजोरा ग्राम पहुँची, तो पुलिस गाड़ी को देखकर शिव मंदिर के सामने एक साईिकल गैरेज से कुछ लड़के भागने लगे। इसी क्रम में छापामारी टीम ने एक युवक को खदेड़ कर पकड़ा लिया, लेकिन घनी झाड़यिों का लाभ उठाते हुए अन्य साइबर अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस के हाथो लगा युवक राहुल कुमार सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सलजोरा बंदरी गांव का रहने वाला है।        

पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया वह साईबर ठगी में शामिल था और बैंक कर्मी, बैंक मैनेजर, क्रेडिट कार्ड आफिसर ,लोन अधिकारी बनकर फर्जी एप्स के माध्यम से लोगों को ठगता था और क्लोनिंग के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लोगों के खाते से आनलाइन पैसा निकाल लेता था। पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन