Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजलीटाड़ में बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कोयला उत्खनन

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजलीटाड़ में बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कोयला उत्खनन
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजलीटांड़ में अवैध मुहाना बनाकर कोयले का अवैध कारोबार किया जा रहा है। जिससे आये दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। 

जिससे गरीब मजदूर अवैध मांइस में कोयला काटने और निकालने के समय दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लेकिन इस पर आज तक कोयला माफियाओं पर कोई कार्रवाई तक नहीं की जाती है। जिससे कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ते जा रही है। कोयला माफिया कोयला की काली कमाई से रातों-रात करोड़ पति बनते जा रहे हैं। 

वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार,राज्य सरकार और बीसीसीएल को अवैध कोयला उत्खनन के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते कोयला माफियाओं पर कार्रवाई अगर होती, तो गरीब मजदूरों की जान को जाने से बचाया जा सकता है। 

कोयला माफिया अंगारपथरा ओपी प्रभारी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं और झारखंड डीजीपी से निवेदन करते हुए कहा कि इस मामले पर संज्ञान लेने की कृपा करें। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगायी जा सके और राष्ट्रीय संपत्ति कोयला को कोयला माफियाओं से बचाया जा सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,253