*प्रेस विज्ञप्ति*
*श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मना श्रीकृष्ण की छठी एवं नंदोत्सव*
*नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..*
*संगीतमय नृत्य-नाटिका भजनों मे श्रद्धालु खूब झूमे*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में नंदोत्सव एवं भगवान की छठी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिव्य भव्य आयोजन भजन जागरण, संगीतमय नृत्य- नाटिका, आलौकिक श्रृंगार एवं महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव लेकर आया। महोत्सव की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के अलौकिक श्रृंगार दर्शन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल के छठी पूजन के विशेष दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कोलकाता से पधारे कलाकारों ने संगीतमय नृत्य-नाटिका के माध्यम से- सांवरिया झंझट बड़े अपार,काला कृष्णा गोरा कृष्ण की लीला,नरसिंह अवतार की लीला, नंद उत्सव, महारास एवं जीवन प्रसंगों को अत्यंत भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। भगवान श्रीकृष्ण के नंदोत्सव को दर्शाते हुए *नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की* भजन पर जब कलाकारों ने नृत्य किया, तो सम्पूर्ण वातावरण कृष्णमय हो गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया, श्री वेद्यया, उर्मिला पाड़िया, सीता शर्मा, निर्मल जालान, श्री कृष्ण के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी तथा अपने भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों में डूबकर उपस्थित श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर हो गए। छठी महोत्सव के अंतर्गत बाल गोपाल का पारंपरिक रूप से छठी पूजन किया गया, पुजारी अरविंद पांडे ने विधिवत भोग लगाया।जिसमें विशेष पूजन सामग्री, श्रीफल, पंचमेवा, और छप्पन भोग अर्पित किए गए।महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सामूहिक महाआरती से हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर एक साथ आरती कुंज बिहारी की भावपूर्ण गायन किया। इसके पश्चात सभी को महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसमें प्रसादी के रूप में पंचामृत, माखन-मिश्री, मेवा, एवं शुद्ध सात्विक भोजन परोसा गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, विशाल जालान,नवल अग्रवाल, मनीष जालान, नंदकिशोर चौधरी,विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, सुनील पोद्दार, ज्ञानचंद शर्मा, विद्या देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, शोभा जालान, सुनीता अग्रवाल, के अलावे बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के
- प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ