Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : सघन वाहन जांच अभियान में तीन गाड़ियां जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : सघन वाहन जांच अभियान में तीन गाड़ियां जब्त
विज्ञापन

रांची में सघन वाहन जांच अभियान, 3 गाड़ियां जब्त, 18 गाड़ियों पर 2.48 लाख जुर्माना 

टीम एबीएन, रांची। रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों की अनियमितता पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने दलादली, रिंग रोड और पंडरा इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। 

इस दौरान 123 गाड़ियों की जांच की गयी। जांच में कई गाड़ियों के पास जरूरी कागजात जैसे फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिले। साथ ही ओवरलोडिंग के भी कई मामले सामने आये। विभाग ने जांच के दौरान कुल 18 गाड़ियों पर कार्रवाई की और उनसे 2,48,950 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं गंभीर गड़बड़ियों के कारण 3 गाड़ियों को जब्त कर पंडरा ओपी में रखा गया। 

नियमों का उल्लघंन करने पर होगी कार्रवाई 

जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि ड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना हमारा मकसद है। आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। 

परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी कागजात हमेशा अपडेट रखें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों पर विभाग आगे भी सख्त कार्रवाई करता रहेगा।

विज्ञापन