सरायकेला में भारी बारिश का कहर, मकान ढहने से 10 लोग दबे, 5 साल के बच्चे की मौत
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के डांडू गांव में लगातार हो रहे भारी बारिश के कारण मिट्टी का कच्चा मकान गिरने से 10 लोग मलबे में दब गये। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद 7 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ मलय कुमार और स्थानीय मुखिया सानो टुडू घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया।
वहीं जिले में लगातार बारिश से मिट्टी के मकान गिरने की घटना लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कील शिमला में शनिवार (23 अगस्त) सुबह 4 बजे मुन्ना बोदरा का मिट्टी का मकान ढह गया, जहां मलबे में दबने से उसके 5 वर्षीय पुत्र बजाय बीदरा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि इस घटना में मुन्ना बोदरा उनकी पत्नी अनुष्का बोदरा और ढाई वर्षीय पुत्री गुरबारी बोदरा भी घायल हो गयी है।
घटना सुबह 4 की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मिट्टी के मकान का मलबा हटाया और मलबा हटाने के बाद सभी को एक-एक कर मालवा से बाहर निकाले और सरायकेला सदर अस्पताल ले गये।
जहां पांच वर्षीय बजाय बीदरा की चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद मुन्ना बीदरा की हीश में आया इधर उसके ढाई वर्षीय पुत्री एवं पत्नी अनुष्का को भी चोट लगा है, घटना के बाद खरसावां पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का कार्य किया।