Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

छात्र समस्याओं को लेकर जेएसएससी सचिव से मिले जयराम महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छात्र समस्याओं को लेकर जेएसएससी सचिव से मिले जयराम महतो
विज्ञापन

छात्रों के मुद्दों पर हमारा संगठन कटिबंध : देवेंद्रनाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर छात्रों के नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्र अपने मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं। इन विषयों को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा मुखर हैं। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष व डूंमरी विधायक जयराम कुमार महतो अपने शिष्ट मंडली के साथ आज (शुक्रवार) आयोग पहुंचे। आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से विस्तार पूर्वक बातचीत हुआ एवं जानकारी साझा की। 

सचिव को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित समाधान करने का हिदायत दिया। नर्मलाइजेशन फॉर्मूला, सहायक आचार्य डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद असफल, बायोमेट्रिक मिसमैच, दो वर्षीय बीएड कोर्स इत्यादि समस्या समाधान तथा लेडी सुपरवाइजर, पंचायत सचिव, पीजीटी, जूनियर इंजीनियर अन्य परीक्षाओं के रिक्त पदों का तत्काल अगली सूची जारी करने एवं दरोगा, सिपाही, स्पेशल ब्रांच, एक्साईज कांस्टेबल, वनरक्षी, कक्षपाल इत्यादि परीक्षाओं पर चर्चा-परिचर्चा करते हुए जारी परीक्षा कैलेंडर पालन करने और नयी विज्ञापन जारी करने इत्यादि मामले पर जानकारी दी गयी। 

मीडिया वार्ता में संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि हमारे संगठन युवाओं के मूल समस्या समाधान पर केंद्रित है। छात्रों के समस्या को लेकर हमारा संगठन लगातार प्रटिबद्ध है।

विज्ञापन