Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में बहुमुखी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन सह सम्मान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में बहुमुखी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन सह सम्मान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में एक विशेष  सभा आयोजित करके बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के चेयरमैन प्रेम प्रकाश आर्य थे।

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी पब्लिक स्कूल्स  जोन - बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य एमके सिन्हा, डीएवी पब्लिक स्कूल्स जोन - जे के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी बरियातू के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा, डीएवी नीरजा सहाय की प्रधानाचार्या किरण यादव उपस्थित थीं। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी सम्माननीय अतिथि गण के साथ मिलकर ज्ञान दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय की संगीत मंडली ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कक्षा एकादश की नयाशा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 

उक्त सभा में  सीबीएसई. बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा दशम तथा द्वादश  के जिन विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये, उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। पुरस्कार पानेवालों में दशम कक्षा की अदिति कुमारी 96.40%,राहुल रंजन  तथा कृष्ण कुमार 96% ,कक्षा द्वादश की अभीप्सा हाजरा 97.6%, टीशा सिंह 94%,दिव्यांशु कुमार 94%,अनुष्का अधिकारी 96%,शिवम कुमार अग्रवाल 95.8%,शबरीन फिरदौस 95.6%,अनुष्का देवघरिया 95%,मानसी कौशल 90.2%, नायबा दिल्नाज 90% प्रमुख थीं। 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं संप्रेषित हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी विद्यालय ही नहीं देश के लिए भी कीमती रत्न के समान हैं। 

अभी से ही उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करके परिश्रम करते रहना चाहिए ताकि  भविष्य में वे नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।शांतिपाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,355