टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21/8/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्या को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सैकड़ों की संख्या में छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन का शव यात्रा के रूप में आक्रोश मार्च करते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचा।
रांची विश्वविद्यालय कुलपति महोदय के विभिन्न मांगो को प्रदर्शन नारेबाजी और शव को दाह संस्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कुलपति की अनुपस्थिति पर रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परिक्षा नियंत्रक, प्रॉक्टर, सीसीडीसी एवं अन्य अधिकारियों को लगातार 5- 6 घंटों बंदी बना कर रखा। तत्पशाचत कुलपति को विवश होकर आजसू के कार्यकर्ताओं से वार्ता के लिए आना पड़ा। उसके बाद कुलपति को भी आधे घंटे तक घेर कर रखा। कुलपति के बार-बार आग्रह के बाद आक्रोशित आजसू कार्यकता वार्ता के लिए राजी हुए और अपनी 10 सूत्री मांगों को उनके समक्ष रखा, जो इस प्रकार है :
- रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों सहित पीजी विभाग में मूलभूत सुविधाओं अविलंब बहाल किया जाये।
- पीएचडी प्रवेश परीक्षा जल्द करायी जाये। छात्र संघ चुनाव की तिथि अविलंब घोषित की जाये।
- एडमिशन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाये एवं शैक्षणिक सत्र को अविलंब ठीक किया जाये।
- रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों सहित पीजी विभाग में शिक्षकों एवं स्टाफों की कमी को अविलंब दूर किया जाये।
- बीपीएस बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स को इसी सत्र से अविलंब शुरू किया जाये।
- डिग्री वेरिफिकेशन तथा डिग्री छात्र-छात्राओं को मिलने की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाये।
- रांची विश्वविद्यालय के द्वारा पहले की तरह ईडीपीसी को पुन: संचालित किया जाये।
- स्पोर्ट्स एवं कल्चर एक्टिविटीज को विश्वविद्यालय कैलेंडर के अनुसार किया जाये।
- इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में लैंग्वेज लैब अविलंब छात्रों के लिए खोला जाय और इंस्ट्रक्टर अभिलंब बहाल किया जाए।
- प्लेसमेंट सेल को दुरुस्त किया जाये।
कुलपति ने आजसू के सभी जायज मांगों को ध्यान पूर्वक सुना और उसपर 1 सफ्ताह के अंदर उचित करवाई करने का आश्वासन दिया। सभी विषयों पर उचित करवाई नहीं होने पर आजसू बाध्य हो कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव देव, प्रताप सिंह गौरभ सिंह, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, शिवम कुमार, राजकिशोर महतो, कार्तिक कुमार, अमन साहू, प्रशांत महतो, अंकित साहू, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, चेतन प्रकाश, दीपक महतो, विद्यानंद, योगेश, मोहन, राज दुबे, पीयूष सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।