झारखंड में शिक्षक उत्पीड़न मामले पर पेरेंट्स एसोसिएशन ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रांची के श्रद्धानंद सेवाश्रम स्कूल रातू रोड से जुड़े तथाकथित शिक्षक उत्पीड़न प्रकरण को लेकर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने गंभीरता दिखायी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने आज इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा कोई भी मामला हल्के में नहीं लिया जा सकता।