टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/8/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक प्रधान कार्यालय हरमू रोड रांची में हुई। बैठक में आगामी 21 अगस्त को रांची विश्विद्यालय में मूलभूल सुविधाएं बहाल करने एवं विश्विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रशासनिक भवन घेराव करने निर्णय लिया गया।
साथ ही बैठक में छात्र आजसू से शिवम कुमार को रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष एवं सुशांत सिंह को छात्र आजसू रांची का जिला का उपाध्यक्ष सर्वसहमति से बनाया गया।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रोशन नायक, सक्षम झा, रवि रोशन, गौरभ सिंह, राज दुबे, गयायनंद, योगेश, अंशुल, सोनल, मुकेश इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने दी।