Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : कल से डेढ़ हजार ट्रकों का शुरू होगा परिचालन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : कल से डेढ़ हजार ट्रकों का शुरू होगा परिचालन
विज्ञापन

धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में बैठक हुई सफल 

कल से डेढ़ हजार ट्रकों का परिचालन होगा शुरू ट्रक मालिकों को में खुशी की लहर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। आज गुमला उपायुक्त कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद सह ट्रक आॅनर एसोसिएशन के संरक्षक माननीय धीरज प्रसाद साहू जी के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में गुमला जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां, पूर्व सांसद प्रदीप बलमूचु, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद चौधरी, लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सहसचिव रहमत अंसारी, राजेश शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, हिंडाल्को की ओर से वरीय उपाध्यक्ष शत्रुजीत सिंह, एचआर हेड चिन्मय दास शामिल हुए। 

लगभग दो घंटे तक चली बैठक में मुख्य रूप से बॉक्साइट ट्रकों के परिचालन में आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई कि पिछले 20 दिनों से बॉक्साइट के ट्रकों को चालान नहीं मिल रहा था, जिसके कारण लगभग 1500 बॉक्साइट ट्रक पहाड़ों पर खड़े थे। बैठक में सभी मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यह तय हुआ कि कल से 1500 ट्रकों का परिचालन शुरू हो जायेगा। 

बैठक के पश्चात माननीय संरक्षक धीरज प्रसाद साहू  को ट्रक आँनर एसोसिएशन ने धन्यवाद देते हुए कहा की तबीयत सही नहीं होने के बावजूद आप आज रांची से गुमला बैठक में पहुंचे, इसके लिए हम लोग आभार प्रकट करते हैं क्योंकि यह सभी लोगों की रोजी-रोटी का सवाल था। लगभग 50000 से 1 लाख लोग प्रभावित हो रहे थे, इस पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि किसी के रोजी रोजगार के लिए मैं हमेशा खड़ा रहता हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा और हमारे रहते किसी को परेशानी ना हो मेरा लक्ष्य यही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 92,255