Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जन्माष्टमी के आयोजन की सफलता के लिए कृष्ण के भक्तों का आभार : संजय सेठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जन्माष्टमी के आयोजन की सफलता के लिए कृष्ण के भक्तों का आभार : संजय सेठ
विज्ञापन

पुरुष गोबिंदा में बजरंग दल, मांडर व नेशनल योगा को मिला प्रथम पुरस्कार 

हिंदू महापरिवार ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के तत्वाधान में नमो दही हांडी फोटो प्रतियोगिता में देर रात्रि तक पुरुष गोविंदा के पांच टीमों ने दही हाडी प्रतियोगिता में भाग लिया। 25 फीट पर लगायी गयी हांडी को पांचो टीम के गोविंदा पहले राउंड में नहीं फोड़ पाये। 

निर्णायक समिति के आदेश पर हांडी 20 फीट पर लगायी गयी, जहां पुन: पांचों प्रत्याशियों ने क्रमवार हिस्सा लिया। जिसमें बजरंग दल मांडर एवं नेशनल योगा टीम दोनों ने 18 सेकंड पर दही हांडी फोड़ी। दोनों पुरुष गोबिंदा के बीच प्रथम पुरस्कार का वितरण किया गया। साथ ही हिंदू महापरिवार ने 20 सेकंड में दही हांडी को फोड़ समिति से द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। 

मटकी फोड़ प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में इनका रहा योगदान 

राज वर्मा, नीरज चौधरी, बबलू चौधरी, मनोज तिवारी, ललन श्रीवास्तव, भीषम सिंह, संजय गोयल, नीरज कुमार, आनंद श्रीवास्तव, राजीव सहाय, प्रमोद सारस्वत, विजय ओझा, संजय सिंह लल्लू, विजय यादव, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव वर्मा। 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने आयोजन की सफलता के लिए रांची की समस्त जनता का आभार प्रकट किया है। उन्हें साधुवाद दिया है कि यह जो आयोजन हुआ आप सभी लोगों के सहयोग और समर्पण आयोजन की सफलता का श्रेय रांची की जनता को जाता है। जिन्होंने पूरे आयोजन में देशभक्ति में गीतों भजनों और रितिक नृत्य नाटिका सहित झांकियां का अवलोकन कर आनंद उठाया है। 

उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा पानी, चाय, बिस्कुट का वितरण कार्यक्रम स्थल पर सेवा शिविर लगाये जाने पर आभार प्रगट किया। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एंबुलेंस की सुविधा दी गयी थी। जिला प्रशासन, स्थानीय थाना एवं नगर निगम का भी भरपूर सहयोग आयोजन समिति को प्राप्त हुआ। 

लोगों ने हांडी फोड़ो प्रतियोगिता में शामिल पुरुष गोविंदा एवं महिला गोविंदा की टीमों को हांडी फोड़ने के क्रम में उनका उत्साह बढ़ाया उन्हें प्रोत्साहित किया उनका भी आभार जताया। आयोजन की सफलता में समिति के 110 से भी ज्यादा सदस्यों ने काफी दिनों से दिन रात लगकर आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग किया।

आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक संजय सेठ, सी पी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, रविंद्र मोदी, रमेंद्र कुमार, राम बांगड़,  कुणाल आजमानी, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, संजय जायसवाल, ऐश्वर्य सेठ, राज वर्मा, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, भीषम सिंह, नीरज चौधरी, बबलू चौधरी, सतीश सिन्हा,  राजीव सहाय, पवन बजाज, नीरज कुमार, ललित ओझा, विपिन वर्मा, सतेंद्र सिंह गुट्टू, शंकर दुबे, आनंद श्रीवास्तव, वीरेंद्र जी, मनोज कुमार, बबलू चौधरी, संतोष सेठ, रमाशंकर बगड़िया, संजय सिंह लल्लू, जुगल दरगढ़, कंवलजीत सिंह संटी, अशोक पुरोहित, मनीष लोधा, अमित चौधरी, रतन अग्रवाल, पूनम आनंद, सुनीता चौधरी, नीतू सिंह, कुमुद झा, राजश्री प्रसाद, राजू रजक, राहुल कुमार चंकी, संजय गोयल, राजीव वर्मा, संजीव साहू, विजय यादव, बीरेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में सदस्यों का सहयोग रहा। 

समिति ने सबका आभार जताया। प्रशासन की महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों ने भी भरपूर सहयोग किया। अग्नि शमन गाड़ी की ब्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर थी। ट्रैफिक पुलिस ने अपना भरपूर सहयोग बनाये रखा जिससे ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रही। प्रेस मीडिया ने भी अपने अखबार के माध्यम से जनमानस तक आयोजन की खबर भेजी उन्हें समिति की ओर से साधुवाद। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और  संजय पोद्दार ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,352