टीम एबीएन, रांची। रांची जिला हिंदी साहित्य भारती कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ईस्ट जेल रोड स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष बलराम पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस बैठक में 27 जुलाई को पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय संगोष्ठी की समीक्षा की गयी एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी की जायेगी। जिसमें कई कवि, साहित्यकार को भी आमंत्रित किया जायेगा।
बैठक में हिंदी साहित्य भारती को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने हेतु बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्रा, ओमप्रकाश उपाध्याय, दीपेश निराला, नरेश बंका, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी हिंदी साहित्य भारती के रांची जिला उपाध्यक्ष संजय सर्राफ ने दी।