टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 अगस्त को आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी की आभासी बैठक साधन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में धनबाद से जे पी झा, बृज बंशी प्रसाद सिंह, यदु राम, बसंत महतो, रांची से एम जेड खान खान, साधन कुमार सिंहा और जय नारायण प्रसाद, जमशेदपुर से जे भट्टाचार्या, जगदेव प्रसाद, हजारी बाग से निर्मल मिस्त्री, गिरिडीह से नवीन सिन्हा, डाल्टनगंज से उमा शंकर भट्ट, गोमो से मनोज कुमार तथा देवघर से आलोक चक्रवर्ती शामिल हुए।
बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि 24 अगस्त को रांची जीपीओ में पेंशन अधिनियम में संशोधन के खिलाफ तथा 8वें वेतन आयोग के गठन में अप्रत्याशित विलंब को लेकर राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित कराया जाएगा जिसमें झारखंड के समस्त जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसके अलावा बी एस एन एल, सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, बैंक, रेलवे तथा केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कन्वेंशन के बाद फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के द्वारा माननीय राज्यपाल को इन मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
10 अक्तूबर को इन मुद्दों को लेकर दिल्ली में धरना दिया जाएगा जिसमें रांची समेत झारखंड से एक दर्जन पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे पूर्व सितंबर माह के पहले सप्ताह में स्थानीय सांसदों से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में रांची में प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी।
आज की बैठक को एम जेड खान सहित जे पी झा, बृज बंशी प्रसाद सिंह, यदु राम, जे भट्टाचार्या, नवीन सिन्हा, उमा शंकर भट्ट, निर्मल मिस्त्री, आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन एम जेड खान और धन्यवाद ज्ञापन जयनारायण प्रसाद ने किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।