Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीआईटी मेसरा और लालपुर में शान से लहरा तिरंगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी मेसरा और लालपुर में शान से लहरा तिरंगा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में आजादी के 79 स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया झंडोत्तोलन संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने किया इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के आने वाले दिनों और पुरवर्ति कार्यो को छात्रों और शिक्षकों सहयोगी कर्मचारियों को बताया और देश के प्रति युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।

झंडोत्तोलन के बाद ठरर के  सदस्यों के द्वारा नाट्य और संगीत के माध्यम से समाज और देश में बढ़ते घटनाओं को नाट्यरूप देकर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया इस आयोजन में एन एस एस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव डॉ संदीप नाथ शाहदेव  डॉ प्रदीप मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

आज के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों में डॉ अमृता प्रियम, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, सहायक कुलसचिव मनोज गिरि, डॉ तन्मय कुमार बनर्जी, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, अजय कुमार, शांतनु सिन्हा, डॉ एन के सिंह, डॉ देवेश, डॉ मिली दत्ता, मनोज कुमार, बासुदेव सिंह, दीपक मिश्रा, डॉ आशुतोष मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,836