Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा... : हेमंत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा... : हेमंत
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली के सरिता विहार जसोला स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश में लिखा, ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा। अंतिम जोहार दादा।  

पुत्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी 

रामदास सोरेन के पुत्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री सोरेन दो अगस्त को जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर बाथरूम में गिर गए थे। 

जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी थी। उन्हें जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया। डॉक्टरों की ओर से बताया गया था कि उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था जिससे उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,069