Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की आज ही होगी अंत्येष्टि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की आज ही होगी अंत्येष्टि
विज्ञापन

आज होगा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार, दिया जायेगा राजकीय सम्मान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया। नयी दिल्ली में इलाजरत श्री सोरेन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रांची लाया जायेगा जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएयेगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सीधे सड़क मार्ग से उनके घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के घाटशिला-मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान लाकर अंतिम दर्शन के लिए रखा जयेगा। 

राज्य के मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया गया। झामुमो और कांग्रेस के कई नेता हवाई अड्डे पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। रामदास सोरेन के निधन पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, ये दुखद खबर है हमारे लिए और पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। 

वह सीधे, सरल, शालीन और ईमानदार व्यक्ति थे और ईमानदारी से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे थे...वह प्रयास कर रहे थे कि कैसे शिक्षा में बेहतर सुधार हो...वह अचानक से गिर पड़े और फिर लंबे समय से अस्पताल में रहे और लेकिन उनकी निधन की खबर मिली तो निश्चित तौर से हम लोगों के लिए दुखद खबर है। 

रामदास सोरेन के निधन पर भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने कहा, इस खबर ने बिल्कुल झकझोर के रख दिया है 12 दिन के भीतर झारखंड में दो बढ़े हमारे महापुरुषों का चले जाने बड़ी दुख की बात है, रामदास जी को झारखंड आंदोलन का स्तंभ माना जाता था ... उनका जाना बहुत बड़ी शून्यता छोड़कर गया है।

इससे पहले गुरू जी गए इनके जाने के बाद झारखंड पूरा मर्माहत था लेकिन ये दुख कम भी नहीं हुआ था कि एक बड़ा झटका और झारखंड को लगा है। बीजेपी दुख व्यक्त करती है और आशा व्यक्त करती है... रामदास जी बहुत बड़े इंसान थे 44 साल तक उन्होंने अपने विचारों को नहीं बदला था अलग राज्य के लिए हमेशा लड़े थे, पूरे झारखंड में आज शोक की लहर है... 

बता दें कि रामदास सोरेन का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बीते शुक्रवार रात निधन हो गया। रामदास सोरेन को 2 अगस्त को आवास में बाथरूम में गिरने के बाद जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोरेन (62) की हालत गंभीर थी और जब से ही उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,284